घर के दरवाजे पर मिला युवक का शव, पत्नी और साली गिरफ्तार

बिहार के बगहा से हत्या का सनसनीखोज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला ने बहन के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचना 35 साल के शमशेद उर्फ लल्लू के तौर पर हुई है. जिसका शव के घर के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था. 

पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. मृतक की पत्नी और साली को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मृतक सूरत में केले बेचने का काम करता था. हत्या वाले दिन उनसे काफी नॉनवेज खरीदा था. जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने उसके घर पर कुछ लोग आने वाले होंगे. परिवार के अन्य सदस्य जमीन बंटावरे का काम से बाहर गए हुए थे. जब वो देर रात घर लौटे तो उन्हें तो शमशेद आलम कर पर नहीं था. रविवार सुबह लोगों ने उसका शव घर के बाहर देखा तो सनसनी मच गई. 

मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे. जिससे लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक के परिवार का आरोप है कि शमशेद की पत्नी शहनाज बेगम के मायके में रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध थे. मृतक की बुआ हसीना खातून ने बताया कि युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था और शनिवार की रात भी वह शमशेद के घर आया था. इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते शमशेद की हत्या की गई. 

इस मामले पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है. जिसे मृतक की पत्नी ने कबूल किया है. पुलिस हत्या के पीछे की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. फिलहाल मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं पुलिस को नहीं मिला है. 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *