लखनऊ के विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास ओसीआर बिल्डिंग परिसर (विधायक निवास) में जीने के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव मिला। शव देख हड़कंप मच गया। हाथ पैर में चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को शिनाख्त नहीं हो सकी है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डीसीपी रवीना त्यागी के मुताबिक फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक का शव सीढ़ियों के पास पड़ा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बिल्डिंग और अंदर जाने वाले मार्गों पर लगे सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आगरा में घर से दो किलोमीटर दूररजवाह में मिला शवआगारा के बरहन क्षेत्र के गांव अमानाबाद (कनराऊ) में शनिवार की शाम लापता हुए पांच साल के मुन्नू की कुछ देर बाद ही हत्या हो गई थी। सोमवार को उसका शव घर से दो किलोमीटर दूर खांडा रजवाहा में मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना आया है। माना जा रहा है कि अपहर्ता ने उसे पानी में फेंक दिया था। मासूम तैरना नहीं जानता था। उसने मौके पर ही तड़प-तपड़ कर दम तोड़ दिया। वारदात से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मासूम परिवार में इकलौता था। एक पड़ोसी युवक पर शक है। वह घर से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *