बारिश की कहर: स्टॉप डैम के पास मिट्टी धंसने से लापता हुए बुजुर्ग का 48 घंटे बाद शव बरामद

महासमुंद- छुईपाली : विकासखंड सरायपाली अंतर्गत थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम रक्सा में भारी बारिश के चलते 03 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा हो गया था जिसमें गांव के पास नाले पर बने एक स्टॉप डैम का मुरुम अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता हो गया था। हादसे के 48 घंटे बाद आज सुबह मृतक का शव घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर पुल के पास से मिला।

2 दिनों से भारी बारिश बनी हादसे की वजह –

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक शोभा राम (उम्र 40 वर्ष) बारिश के समय नाले के ऊपर बने स्टॉप डैम पर खड़ा था। लगातार हो रही तेज बारिश और डैम में भीतर से हो रहे रिसाव के कारण अचानक वहाँ की मुरुम धंस गई और शोभा राम देखते ही देखते जमीन के भीतर समा गया। पास में मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया।

तत्काल चला रेस्क्यू ऑपरेशन —

घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघोड़ थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। दो दिन तक लगातार सर्च अभियान चलाया गया। सफलता नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया उसके पहुचने के बात बचाव कार्य और तेज किया गया. गोताखोरों, पोकलेन मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से सघन खोजबीन की गई। अंततः शव डैम से लगभग 5 किलोमीटर दूर पुल के पास मिला।

प्रशासन ने की पुष्टि, गांव में पसरा शोक की लहर–

सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने बताया कि पानी का बहाव काफी तेज था, जिससे शव काफी दूर चला गया था। 2 दिन की मेहनत के बाद उक्त मृतक को बरामद किया गया. इस अभियान में sdrf, ndrf के साथ साथ नगरपालिका वा प्रशासन का सहयोग रहा.

थाना प्रभारी-

शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजन सदमे में हैं।

सावधानी बरतें–

बारिश के मौसम में जलभराव, स्टॉप डैम, झरना, पहाड़ी क्षेत्र और नालों के साथ साथ बिजली गिरने वा बिजली के तारों से दूरी बनाएं और सतर्कता बेहद ज़रूरी है। शासन प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *