दीपिका को कैंसर ट्रीटमेंट से हुआ अल्सर, बोलीं- ‘अभी बेटे रुहान को उठा नहीं पाती लेकिन…’

बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में कैंसर सर्जरी हुई थी। दीपिका के फैंस को उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंता रहती है। फैंस को दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम व्लॉग के जरिए दीपिका की हेल्थ का अपडेट देते रहते हैं। अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने बताया की सर्जरी वाले टांके ठीक हो गए हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से उन्हें अल्सर हो गए हैं। दीपिका के इस व्लॉग में उनके बेटे रुहान भी नजर आए।

व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनके टांके भर गए हैं। उन्होंने कहा कि वो बेटे रुहान को अभी गोदी नहीं उठा पाती हैं, लेकिन अब रुहान उनकी गोद में बैठ कर सो पाता है। उन्होंने कहा कि ये सब पल उनके लिए काफी खास हैं। दीपिका ने कहा, “ये पल बहुत खास है। क्योंकि जब मुझे मेरी स्थिति के बारे में पता चला तो मैं सोचती थी कि ये पल वापस आएगा या नहीं और अगर आएगा तो कब। लेकन अब जब चीजें नॉर्मल हो रही हैं, मैं इन पलों की बहुत वैल्यू करती हूं।”

दीपिका की इस वीडियो में बेटा रुहान अपनी मां की गोद में शांति से सोता नजर आया। वीडियो में देखने को मिला कि दीपिका और शोएब अपने बेटे को प्ल जोन में लेकर जाते हैं। दीपिका ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक हो रही है और लाइफ वापस ट्रैक पर आ रही है।

इसी वीडियो में दीपिका ने बताया कि ट्रीटमेंट की वजह उनके अल्सर हो गए हैं। वो उनके डील कर रही हैं। दीपिका अपनी सेहत का खास ख्याल रख रही हैं। वीडियो में वो गाड़ी में बैठकर घर से लाया लंच खाती नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *