दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2025 के लिए अब शायद नहीं लौटेंगे मिचेल स्टार्क!

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चली तनातनी के बीच अपने देश लौट गए। इनमें वह खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो आईपीएल 2025 का हिस्सा थे। इसके अलावा पीएसएल में खेलने वाले खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब शायद आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए भारत लौटने वाले नहीं हैं।

दरअसल, भारत में युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने शुक्रवार और शनिवार को ही अपने देश की फ्लाइट पकड़ ली थी। रविवार को मिचेल स्टार्क अपनी पत्नी एलिसा हीली के साथ सिडनी पहुंच गए, जहां उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। हालांकि, उनके मैनेजर ऑस्ट्रेलिया के नाइन न्यूज को बताया कि बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज शायद आईपीएल 2025 के लिए अब नहीं लौटेगा।

गुरुवार 8 मई की रात को जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच को ब्लैकआउट के कारण रद्द किया गया था तो हर किसी को लग रहा था कि टूर्नामेंट को स्थगित किया जाएगा। शुक्रवार की दोपहर को बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए आईपीएल के सस्पेंड कर दिया। हालांकि, अगले ही दिन यानी शनिवार 10 मई को युद्ध विराम यानी सीजफायर का ऐलान हो गया। ऐसे में टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने की बात सामने आई। हालांकि, विदेशी खिलाड़ी वापस लौटने में अगर-मगर कर रहे हैं।

द एज के अनुसार, आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने के बारे में चर्चा चल रही है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अपने खिलाड़ियों के वापसी के बारे में व्यक्तिगत निर्णय लेने के अधिकार का समर्थन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने जोर देकर कहा है कि इस तरह के विकल्पों का आईपीएल में भविष्य के चयन या बीसीसीआई के साथ संबंधों पर असर नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि इससे पता चलता है कि खिलाड़ी इस बारे में चिंतित हैं। आईपीएल छोड़ने पर बीसीसीआई ने ऐक्शन लेने का नियम बनाया है, लेकिन इस केस में ऐसा शायद नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *