राजभवन में सादे समारोह में शपथ लेंगी दिल्ली की CM आतिशी,

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रही हैं। पहली बार दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक बनीं आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं। आतिशी के साथ आज 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था। 

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा और साथ ही उनका मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत शामिल होंगे।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। ‘आप’ के एक नेता के अनुसार समारोह के सादे ढंग से आयोजित होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *