दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बवाना इलाके 2 लड़कों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद के बाद चार नाबालिगों के साथ दोनों की लड़ाई हुई थी, जिसमें उन्हें चाकुओं से गोदकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया है।