दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, आईएमडी ने येलो अलर्ट

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, आईएमडी ने येलो अलर्ट

नयी दिल्ली, राजधानी में शनिवार सुबह हवा की स्थिति में मामूली सुधार दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह के समय घने कोहरे के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। इस कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रही।

सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 248, रोहिणी में 270, आईटीओ में 219, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में 148 दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *