उत्तर बस्तर कांकेर 21 मई 2025/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री श्री अरूण साव गुरूवार 22 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, साथ ही चारामा विकासखण्ड के ग्राम पुरी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर स्थित निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचेंगे जहां पर ’’अमृत भारत स्टेशन योजना’’ के अंतर्गत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे यहां से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे ग्राम पुरी पहुंचेंगे जहां पर आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके पश्चात ग्राम पुरी से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाऊस कांकेर पहुंचेंगे। इसके बाद जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में दोपहर 03 बजे आयोजित कार्यशाला ’’रजिस्ट्री में 10 क्रांतियां’’ में उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर स्थित निवास के लिए सायं 04 बजे प्रस्थान करेंगे।