जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुख और समृद्धि के लिए दीपक सबका कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया जिसमें शहर के नागरिक और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा समाज सेवी संस्था और ठेकेदारों ने अपना पूरा सहयोग दिया, कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी उठाने वाले शहर के समाज सेवक मनीष मूलचंदानी और अनिल लुक्कड़ ने बताया इस कार्यक्रम के लिए सभी धर्म संप्रदाय के लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने-अपने सहयोग इस कार्यक्रम के लिए दे चाहे वह दीपक हो बाती हो तेल या माचिस किसी भी रूप में अपना सहयोग दे सकते हैं, और शहर वासियों ने अपना पूरा सहयोग दिया,नगर निगम मैं भी अपना पूरा सहयोग दिया है चाहे वह सफाई हो लाइट हो सारी व्यवस्थाएं अपनी जिम्मेदारी से पूरा करवाया , महापौर साफिरा साहू ने खुद कई बार इसका जायजा लेते हुए कार्य संपन्न करवाया, इस कार्यक्रम का सफलता का अंदाजा इस बात से लगाए जा सकती है कि गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खुद इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे, उन्होंने बताया कि यह दिया बस्तर के सुख शांति और नक्सली मुक्त के लिए अंचल के लोगों ने जलाएं और प्रार्थना की आने वाले समय में पुरे बस्तर से नक्सलियों का सफाया होगा और बस्तर शांति से और प्रगति के मार्ग पर चलेगा।