मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

बिलासपुर . डिप्टी सीएम अरुण साव मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर से निकाली गई भाजपा महापौर पद की सशक्त एवं मजबूत प्रत्याशी पूजा विधानी व पार्षद प्रत्याशियों की भव्य नामांकन रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं साथी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ। नामांकन रैली में अपार जनसमर्थन, उत्साह बता रहा है कि भाजपा के महापौर एवं पार्षदों प्रत्याशियों का विजयश्री सुनिश्चित है।

वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर पहुंची। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया है। 10 निकाय हम जीत रहे हैं, जो वादा किया वो निभाया है। एक साल में जो विकास हुआ है, उसके आधार पर जनता के बीच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *