नयी दिल्ली. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने एक सोशल मीडिया में पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने श्रीमती मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति को एक गुलदस्ता भी भेंट दिया।
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी।