अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मेन्द्र ने भी किया योग…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र को अक्सर जीम में वर्कआउट और स्विमिंग पूल में स्विमिंग करते भी देखा गया है. 89 साल के होने के बाद भी वो पूरे जोश के साथ वर्कआउट करते हैं. वहीं, आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने योगा किया गया है.

बता दें कि धर्मेन्द्र ने अपने लोनावला स्थित फार्महाउस में एक विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया है. इस सत्र में एक्टर ने एक्ट्रेस एकता जैन के साथ अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और अन्य श्वास नियंत्रण अभ्यास किया है. दरअसल, जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये योग सत्र आयोजित किया गया था.

वहीं, धर्मेन्द्र की ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए एकता जैन ने कहा, “धर्मेन्द्र सर में बहुत ऊर्जा है. उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है. योग आज की पीढ़ी के लिए मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम है.” तो धर्मेन्द्र ने सभी आयु वर्ग के लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हुए कहा कि – “योग सभी को करना चाहिए, स्वस्थ जीवन के लिए. दिल जवां हो तो सेहत भी जवां रहती है.”

बता दें कि धर्मेन्द्र के लोनावला फार्महाउस पर यह योग सत्र एक प्रेरणादायक उदाहरण बना है. फिल्मों की बात करें तो धर्मेन्द्र को रॉकी और ‘रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और शबाना आजमी को भी देखा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *