मुंबई इंडियंस का धोनी, तूफानी छक्कों से सबको हैरान करेगा ये नया लड़का…

आईपीएल 2025 में फैंस को धोनी का जलवा तो दिखेगा ही, लेकिन एक और भी धोनी इस बार कहर बरपाएगा. ये नया धोनी आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से लंबे-लंबे छक्के मारते नजर आएगा. आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने रॉबिन मिंज को 65 लाख रुपये में खरीदा, जो पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. झारखंड के इस युवा खिलाड़ी को फैंस ने ‘लिटिल धोनी’ और ‘क्रिस गेल ऑफ झारखंड’ जैसे नामों से नवाजा है.

22 वर्षीय रॉबिन मिंज झारखंड के छोटे से गांव से आते हैं और कठिनाइयों से भरे सफर को पार करते हुए आईपीएल जैसे बड़ी लीग तक पहुंचे हैं. 2024 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें टीम में शामिल किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश एक बाइक दुर्घटना के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए. इस बार, मुंबई इंडियंस ने उन्हें मौका दिया है, और वह इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

‘लिटिल धोनी’ और ‘झारखंड के क्रिस गेल’ का टैग

रॉबिन को ‘लिटिल धोनी’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह रांची से आते हैं और उनकी विकेटकीपिंग व बल्लेबाजी शैली में एमएस धोनी की झलक दिखाई देती है. वहीं, उनके लंबे छक्कों की क्षमता ने उन्हें ‘क्रिस गेल ऑफ झारखंड’ का टैग दिया. उन्होंने कोल. सीके नायडू ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उनका आक्रामक अंदाज सबके सामने आया.

मुंबई इंडियंस की ओर से रॉबिन मिंज दिखाएंगे दम

मुंबई इंडियंस ने रॉबिन मिंज को अपने विकेटकीपर स्लॉट को भरने के लिए चुना है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी निचले क्रम में टीम को मजबूती देगी. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के साथ खेलना रॉबिन के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है.

क्या कर पाएंगे रॉबिन मिंज उम्मीदों पर खरा उतरने का काम?

आईपीएल 2025 रॉबिन मिंज के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगा. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से न केवल मुंबई इंडियंस को मजबूती देंगे, बल्कि झारखंड और भारतीय क्रिकेट का नाम भी रोशन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *