धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पुराने कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 12 दिनों में फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 1392.23 करोड़ रुपये यानी 1400 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर लिया है। मूवी जल्द ही ऑल टाइम ग्रॉसर दंगल, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 को पार करती दिख रही है। धुरंधर 2 रिवेंज ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी तगड़ी कमाई की है। इसके साथ ही विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ बड़ी फिल्मों को धुरंधर 2 ने पीछे छोड़ दिया है। इनमें कल्कि, धुरंधर, पुष्पा 2, केजीएफ चैप्टर 2 के अलावा बॉबी और शोले जैसी क्लासिक फिल्में भी शामिल हैं।
रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर 2 गल्फ कंट्रीज में बैन है, इसके बावजूद विदेशों में इसकी कमाई नए रिकॉर्ड्स बना रही है। 12 दिनों में मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 872.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडियन ग्रॉस कमाई की बात करें तो यह 1042.23 करोड़ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1392.23 करोड़ है इसमें ओवरसीज कलेक्शन 350 करोड़ रुपये है। धुरंधर 2 नॉर्थ अमेरिका में काफी देखी जा रही है। यहां पर इस मूवी ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2 अब सिर्फ दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 से पीछे है। यहां डालते हैं ओवरसीज ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 फिल्में…
- दंगल
- सीक्रेट सुपरस्टार
- बजरंगी भाईजान
- पठान
- जवान
- बाहुबली 2
- आरआरआर
- धुरंधर 2
- कल्कि 2898 एडी
- धुरंधर
- पुष्पा 2 द रूल
- केजीएफ चैप्टर 2
- बॉबी
- शोले
- एनिमलयहां देखें टॉप 15 फिल्मों की ओवरसीज कमाई
| फिल्म | ओवरसीज कमाई (रुपये) | विदेशी मुख्य कमाई वाले मार्केट |
|---|---|---|
| दंगल | 1,521 करोड़ | चीन (मेन मार्केट) |
| सीक्रेट सुपरस्टार | 822 करोड़ | चीन |
| बजरंगी भाईजान | 482 करोड़ | चीन, गल्फ कंट्रीज |
| पठान | 412 करोड़ | यूएसए, यूके, यूएई |
| जवान | 400 करोड़ | यूएसए, यूएई |
| बाहुबली 2 | 380 करोड़ | यूएसए, जापान |
| आरआरआर | 356 करोड़ | यूएसए जापान |
| धुरंधर 2 | 342 करोड़ | नॉर्थ अमेरिका (बंपर कमाई) |
| कल्कि 2898 एडी | 324 करोड़ | यूएसए, कनाडा |
| धुरंधर | 293 करोड़ | यूएसए, ऑस्ट्रेलिया |
| पुष्पा 2 रूल | 261 करोड़ | यूएसए, गल्फ कंट्रीज |
| केजीएफ चैप्टर 2 | 242 करोड़ | यूएसए, गल्फ कंट्रीज |
| बॉबी | 243 करोड़ | सोवियत संघ |
| शोले | 233 करोड़ | सोवियत संघ |
| एनिमल | 230 करोड़ | यूएसए, कनाडा |
शोले और बॉबी इंडियन सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्में हैं जिनके विदेश में बंपर टिकट्स बिके थे। इन फिल्मों का रिकॉर्ड लंबे समय तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई। धुरंधर ने इनके कलेक्शन को महज 12 दिनों में क्रॉस कर दिया है और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है। हालांकि फुटफॉल के मामले ये फिल्में कहीं आगे हैं फिर भी माना जा रहा है कि धुरंधर 2 रीसेंट टाइम की बड़ी फिल्मों जैसे RRR, बाहुबली 2 यहां तक कि जवान और पठान के ओवरसीज रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।
नोट: शोले और बॉबी की उस समय की कमाई को आज के इनफ्लेशन रेट के हिसाब से कन्वर्ट किया गया है। 1973 में बॉबी की विदेशी कमाई 7.1 करोड़ थी। इसको आज की कीमत के हिसाब से बदला गया है। वहीं 1975 में शोले की विदेशों में कमाई 6.5 करोड़ थी।