धुरंधर का कश्मीर में धमाका, पुलवामा और शोपियां में थिएटर्स हाउसफुल

रणवीर कपूर स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है। मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर धुरंधर की क्लिप्स छाई हैं और फिल्म को खूब माउथ पब्लिसिटी का भरपूर फायदा मिल रहा है। अब इस मूवी को देखने जम्मू और कश्मीर के खाली पड़े रहने वाले सिंगल स्क्रीन्स की हलचल भी बढ़ गई है। धुरंधर के हाउसफुल शोज देखकर वहां थिएटर्स मालिकों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।

हाउसफुल जा रहे धुरंधर के शो

हमारे सहयोगी हिंदुस्तानटाइम्स.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर से एग्जिबिटर्स ने जानकारी दी है कि बीते वीकेंड कई जगहों पर धुरंधर के शोज हाउसफुल रहे। जम्मू और श्रीनगर जैसे बड़े शहर ही नहीं बल्कि शोपियां और पुलवामा जैसे छोटे कस्बों में भी फिल्म ताबड़तोड़ देखी जा रही है। इन लोकेशंस के एग्जिबिटर्स और थिएटरों के मालिक इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं।

बढ़ी थिएटर मालिकों की उम्मीद

कश्मीर के छोटे कस्बों में जहां मल्टीप्लेक्स नहीं है, धुरंधर ने सिंगल स्क्रीन्स में ही गर्दा काटा है। जम्मू और कश्मीर में Citara सिनेमा छोटे थिएटर्स की चेन चलाता है। इसमें सौ से डेढ़ सौ लोगों के बैठने की क्षमता होती है। यहां भीड़ जुट रही है। Citara प्लेक्स के एमडी राहुल मेहरा ने बताया, ‘हमारा फोकस छोटे मार्केट्स के लिए सही साइज के सिनेमाघर बनाने का रहा है। शोपियां और पुलवामा में धुरंधर का रिस्पॉन्स देखकर हमें लग रहा है कि अगर एक्सपीरियंस अफोर्डेबल और घर से पास होगा तो लोग थिएटर्स में आएंगे।’

साबित होगी साल की सबसे बड़ी हिट?

धुरंधर पाकिस्तान के ल्यारी गैंगवॉर और इंडियन स्पाई की कहानी है। भारत में फिल्म ने 10 दिन में 351 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 530 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म का सेकंड वीकेंड काफी अच्छा रहा और इसे लोगों की पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है। माना जा रहा है कि धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *