क्या 13 साल के IPL ख‍िलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने उम्र को लेकर फर्जीवाड़ा किया? प‍िता ने दिया जवाब

आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में बिहार के 13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी राजस्थन रॉयलस ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन इसी बीत उनकी असली उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी पूरे मसले पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने जवाब दिया है. 

वैभव की असली उम्र के विवाद के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में कई लोगों दावा है कि वह 15 साल है, तो पिता ने तुरंत मामले के बादे में स्पष्टता दी. PTI से बात करते हुए संजीव सूर्यवंशी ने कहा- जब वह साढ़े 8 साल का था, तो उसने पहली बार बीसीसीआई बोन टेस्ट दिया था.  वह पहले ही भारत के लिए अंडर-19 खेल चुका है.  हमें किसी से डर नहीं है. वह फिर से ‘एज टेस्ट’ से गुजर सकता है. 

वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था वैभव का जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस कराने लगे. वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया. फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है.

प‍िता संजीव सूर्यवंशी हुए भावुक….
संजीव वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में नीलामी के बाद बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा  अपने 10 वर्षीय बेटे वैभव की क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए अपनी खेती की जमीन बेची. पर  संजीव जो बिहार के समस्तीपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर में खेती की जमीन के मालिक हैं.

संजीव ने PTI कहा-वह अब सिर्फ हमारा बिटुवा (बेटा) नहीं बल्कि पूरे बिहार का बेटा है.’ वैभव इस समय अंडर-19 एशिया कप के लिए दुबई में है.  उन्होंने कठिनाइयों के दिनों को याद किया. मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है. 8 साल की उम्र में उसने अंडर-16 डिस्ट्रिक्ट ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया. मैं उसे क्रिकेट कोचिंग के लिए समस्तीपुर ले जाता था और फिर वापस ले आता था. 

पर‍िवार ने केक काटकर मनाया जश्न 

सऊदी अरब में आईपीएल के दो दिवसीय खिलाड़ी के नीलामी में समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए खरीदने के बाद समस्तीपुर में उसके पिता और परिवार के सदस्यों ने केक काटकर जश्न मनाया. वैभव के आईपीएल में बिकने के बाद वैभव के घर मे जश्न का माहौल बन गया.उसके पिता संजीव सूर्यवंशी मां बड़ा भाई छोटा भाई के साथ साथी उमेश कौशिक सौरभ गुप्ता ने केक काटकर जश्न को मनाया.

राहुल द्रव‍िड़ ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा? 
वहीं राहुल द्रव‍िड़ ने आईपीएल द्वारा जारी वीडियो में कहा- मुझे लगता है कि उसमें शानदार स्क्ल‍िस हैं, उसके डेवलपेंट में हम उसको बेहतरीन माहौल दे सकते हैं. वह हमारे ट्रायल के लिये आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई. ऑक्शन में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रुपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई. राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *