दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। लेकिन इस साल अमावस्या तिथि दो दिन पहुंच रही है, जिसके कारण दीपावली तिथि को लेकर पंचांग भेद हो रहा है। कुछ लोग दीवाली 31 अक्तूबर को मना रहे हैं और कुछ 1 नवंबर को दीवाली मनाएंगे। 31 अक्तूबर को रात्रिव्यापिनी अमावस्या है जो एक नवंबर को नहीं है। हालांकि उदयव्यापिनी अमावस्या होने के कारण कुछ विद्वान एक नवंबर को दीवाली मनाने का तर्क भी दे रहे हैं। साल दो दिन अमावस्या होने से पांच दिन का यह पर्व छह दिन में बदल गया है