हफ्ते के सारे दिन किसी ना किसी वजह से खास होते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है। वहीं मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को तो बुधवार गणेश जी का है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन का संबंध गुरु ग्रह से सीधे तौर पर होता है। गुरुवार को किए जाने वाले हर एक काम का प्रभाव हमारी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थित को कमजोर या मजबूत बनाता है। गुरुवार के कुछ उपाय करके इस ग्रह को मजबूती प्रदान कर सकते हैं वहीं छोटी सी की गई भूल भी जिंदगी को कई सिरे से प्रभावित करती है। गुरुवार के दिन कुछ चीजों के सेवन से भी हमें बचना चाहिए
गुरुवार को नहीं खाना चाहिए ये फल
गुरुवार के दिन केला खाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यही वजह है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इस दिन केले के पत्ते या फिर फल को तोड़ना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा नहीं मिलती है। साथ ही गुरु भी कमजोर होता है। ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। गुरुवार के दिन कई लोग व्रत रखते हैं लेकिन उन्हें भी इन नियमों का पालन करना है। अगर आप भगवान विष्णु को केला चढ़ाना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
गुरुवार को ना करें ये काम
गुरुवार के दिन और भी चीजें हैं, जिसे करने से बचना जरूरी है। इस दिन बाल या फिर नाखून नहीं काटने चाहिए। गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। अगर आप इस दिन घर की सफाई का प्लान कर रहे हैं तो इससे बचें क्योंकि गुरुवार को ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इसी के साथ गुरुवार के दिन पैसों के लेनदेन भी नहीं करना चाहिए।