कल धनतेरस पर करें ये 10 अचूक उपाय, धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि की है मान्यता

हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर, शनिवार को है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व धन की देवी मां लक्ष्मी, धन देवता कुबेर जी और आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस दिन इन तीनों देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि कराने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से धन-धान्य में 13 गुना वृद्धि होती है।

जानें धनतेरस के दिन क्या उपाय करने चाहिए।

1. धनतेरस के दिन पूजा घर की अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए और धन रखने के स्थान या तिजोरी को भी अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी के पास कपूर व लौंग को जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

2. धनतेरस के दिन शाम को घर के हर कोने में मिट्टी या धातु का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है और धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

3. धनतेरस के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

4. धनतेरस के दिन पूजा के बाद धन रखने के स्थान या तिजारों में गोमती चक्र रखना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

5. धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है और धन लाभ का योग बनता है।

6. धनतेरस के दिन शाम को यम के नाम का दीप दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और संकटों से रक्षा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर के सामने भी दीपक जलाना चाहिए, मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

7. धनतेरस के दिन श्रीसूक्त व कुबेर स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

8. धनतेरस के दिन सोना-चांदी या उससे जुड़ी चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से उस चीज व धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि होती है।

9. धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश मूर्ति, शंख व श्रीयंत्र को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

10. धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *