अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा पर यूपी के आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रक्रिया आई है। चंद्रशेखर ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पागल हो गए हैं। मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि वह किसी भी तरह से हमारे दोस्त नहीं हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने उनका सम्मान बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कई बार हमारा अपमान किया है। अमेरिका ने बार-बार छुरा घोंपा। उन्होंने ‘वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं और हमारी सरकार का अपमान कर रहे हैं।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ट्रंप जिस तरह से भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान युद्धविराम में मध्यस्थता करके हमारी सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश की। टंप बार-बार कहते रहे कि सीजफायर हमने कराया है। टंप पकिस्तान पर प्यार लूटा रहे हैं। अमेरिका पाकिस्तान की आर्थिक मदद कर रहा है। यही नहीं अमेरिका पाकिस्तान को हीरो बता रहा है।
हमारी सरकार को निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने आगे ने कहा कि टंप ने बाज नहीं आ रहे है। वह हमारी सरकार का का बार-बार अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी इकोनॉमी पर उनको बोलने का कोई अधिकार है। हमारी सरकार किस तरह से आगे बढ़ रही हैं। किस तरह हमारी सरकार मेहनत कर रही है। उन्हें क्या पता है? उनकी नीतियां अलग हैं। हमारी नीतियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। इसी सदन में हम लोग समर्थन करेंगे।