खाना नहीं, आदत बदलिए! पाचन सुधारने के स्मार्ट फूड्स: डाइटिशियन की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, कब्ज और भारीपन जैसी दिक्कतें ना सिर्फ शरीर को असहज बनाती हैं, बल्कि एनर्जी और मूड पर भी असर डालती हैं। ऐसे में लोग अक्सर दवाइयों या सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं, जबकि डाइटिशियन रुचि चावड़ा मानती हैं कि अच्छी गट हेल्थ की शुरुआत रोजमर्रा के सही फूड्स से होती है।

उनके अनुसार, अगर कुछ जरूरी चीजें हमेशा फ्रिज में तैयार मिल जाएं, तो पाचन को नेचुरली बेहतर बनाया जा सकता है। ये फूड्स ना सिर्फ आसान और किफायती हैं, बल्कि जड़ से पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।

1. होममेड दही

घर का बना दही गट हेल्थ के लिए सबसे असरदार फूड्स में से एक है। इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। इससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

  • रोजाना 1 कटोरी ताजा दही पाचन को संतुलित रखता है।
  • खाना जल्दी और सही तरीके से पचने में मदद करता है।
  • आंतों की सूजन को शांत करता है।
  • ध्यान रखें कि दही ताजा हो और बहुत ज्यादा खट्टा ना हो।

2. भीगे हुए चिया सीड्स

चिया सीड्स सॉल्युबल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पानी में भिगोने पर जेल जैसा बन जाते हैं। यह जेल आंतों को चिकनाई देता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

  • कब्ज और अनियमित बाउल मूवमेंट में फायदेमंद।
  • सुबह खाली पेट या रात को लिया जा सकता है।
  • पेट को लंबे समय तक हल्का और भरा महसूस कराता है।
  • 1 चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर फ्रिज में रखें।

3. भीगे हुए ओट्स / ओटमील

ओट्स पचाने में हल्के होते हैं और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालते। भीगे हुए ओट्स पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं।

  • आंतों की सफाई को सपोर्ट करते हैं।
  • सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प।
  • डाइजेशन को धीरे और स्थिर बनाए रखते हैं।
  • इन्हें रात में भिगोकर सुबह हल्का पकाकर या दही के साथ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *