पैसा खाना बर्दाश्त नहीं; हरियाणा के मंत्री नरबीर सिंह की अफसरों को चेतावनी, दिवाली तक का टाइम

समीक्षा बैठक के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। अपने-अपने आकाओं से बात कर लो, कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। बैठक के दौरान मंत्री अधिकारियों के कामकाज से काफी नाखुश दिखे।

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही पीडब्ल्यूडी के एसई, नगर निगम मानेसर और जीएमडीए के अधिकारियों को फटकार लगते हुए सही तरीके से काम करने की नसीहत भी दी। यहां तक कि एक अधिकारी को बैठक से बाहर निकालने को भी कहा।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कोई अधिकारी पैसे लेगा तो मेरे से लेकर उसे दे आओ। मैं उसे अंदर करवाऊंगा। पैसे वसूल करूंगा। आज के बाद किसी की शिकायत आ गई पैसे मांगने की तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा। दिवाली तक का टाइम है। अपने-अपने आकाओं से बात कर लो। राव नरबीर सिंह से बचाने वाला कोई नहीं मिलेगा धरती पर। मंत्री ने कहा कि पैसा बर्दाश्त नहीं करूंगा। गुरुग्राम से चलो। सबलोग पैसा लूटने के लिए आए हो। बुरा हाल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *