लूट और रंगदारी के दर्जनों केस हैं दर्ज, टॉप-20 बदमाशों में शामिल; शिकंजे में आया जॉनसन

बिहार पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है। यह बदमाश टॉप 20 अपराधियों की सूची में शामिल था। मुजफ्फरपुर जिले के टॉप-20 अपराधियों की सूची में शामिल शशांक उर्फ जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट, हत्या एवं रंगदारी के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी शशांक उर्फ जॉनसन की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि शशांक ब्रह्मपुरा कृष्णा टोला वार्ड नम्बर-02 का निवासी है।

मंगलवार को रात में ब्रह्मपुरा थाना की टीम ने वाहन चेकिंग के क्रम में शशांक राज उर्फ जॉनसन मौर्या को पकड़ा। वह अभी पांच लाख की रंगदारी के लिए अनिल राय के घर पर फायरिंग करने के केस में वांटेड चल रहा था। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि अनिल राय से पांच लाख रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर 10 अगस्त की रात में अनिल राय के घर पर तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने गोली चलाई थी।

पूछताछ में इस कुख्यात ने बताया है कि इनके साथियों ने 30 अगस्त की रात चॉदनी चौक पर दरभंगा के एक ट्रक चालक से पैसे की मांग की थी। ट्रक चालक ने जब पैसे देने से मना किया तब उन्होंने ट्रक ड्राइवर को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि ये पेशेवेर अपराधी है। इसके विरूद्ध ब्रह्मपुरा थाना में लूट एवं रंगदारी के दर्जनों कांड दर्ज है। गिरफ्तारी के समय एक बाइक और एक मोबाइल जब्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *