द्रौपदी मुर्मु को वहां राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को वहां राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया है।
श्रीमती मुर्म को यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है।
बाद में, दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि और क्षमता निर्माण पर चर्चा हुई। श्रीमती मुर्मु ने प्रधानमंत्री सानाना गुसमाओ के साथ भी चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,“ तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के संबंधों का प्रतिबिंब है। भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती की गहराई का प्रतीक।”
पोस्ट में कहा गया कि श्रीमती मुर्मु और तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति ने दिली के राष्ट्रपति महल में सकारात्मक वार्ता की। चर्चा में आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि, क्षमता निर्माण सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया।
श्री गुसमाओ के साथ श्रीमती मुर्मु की बातचीत पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,“ भारत-तिमोर-लेस्ते संबंध आगे बढ़ रहे हैं! राष्ट्रपति ने दिली में तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री ज़ानना गुसमाओ के साथ भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।”
पोस्ट के अनुसार श्रीमती मुर्मु की श्री होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित करते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
श्रीमती मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाले भारत की पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं। इससे पहले श्री होर्ता ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
श्रीमती मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में दिली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *