सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीएं या नहीं, अगर पी सकते हैं तो कितने कप, जानिए

कई लोगों की आदत सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की होती है। आजकल ब्लैक कॉफी पीने का चलन लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। ब्लैक कॉफी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सीमित मात्रा में और सही तरह से कॉफी का सेवन किया जाए तो ये शरीर को कई फायदे पहुंचाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कॉफी का सेवन करने से सिरदर्द में राहत मिलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ब्लैक कॉफी पाचन में सुधार लाने में भी असरदार साबित होती है। वजन घटाने के लिए भी लोग ब्लैक कॉफी पीते हैं।

हालांकि, आपको बता दें, कुछ लोग सुबह उठते ही कॉफी या चाय पीने लगते हैं। ऐसे में आपको ये जानना भी बेहद जरूरी है कि सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए या नहीं? ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है और 1 दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।

क्या सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीना सेहत के लिए ठीक है

डाइटिशियन स्वाति सिंह का कहना है कि, अगर सुबह उठते ही आपको चाय कॉफी पीने की आदत है तो ये सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। सुबह खाली पेट कैफीन का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

आपको बता दें, इससे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज, खराब पाचन और पेट में छाले भी हो सकते हैं। सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने बचना चाहिए।

क्या है खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने के नुकसान

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी ट्रिगर हो सकती है। कॉफी शरीर में कार्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जिसे तनाव हार्मोन कहते हैं। इससे टेंशन, स्ट्रेस और मानसिक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कई बार खाली पेट कॉफी का सेवन करने से आपके अंदर अलर्टनेस और अजीब सी घबराहट पैदा हो सकती है। इसलिए खाली पेट कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-बच्चों के लिए कौन सा फल है बेहतरीन, जो दिन भर बनाए रखेगा एनर्जेटिक

क्या है कॉफी पीने का सही समय

डाइटिशियन स्वाति सिंह कहती है कि, कॉफी या चाय आप जो भी पी रहे हैं उसे नाश्ते के बाद पीएं। सुबह कोई हेल्दी ब्रेकफास्ट लें। उसके करीब आधा घंटे के बाद आप कॉफी या टी पी सकते हैं। इसलिए कॉफी पीने का बेस्ट समय ब्रेकफास्ट के बाद माना जाता है। इससे शरीर को नुकसान नहीं बल्कि फायदे मिलते हैं।

दिनभर में कितने कप ब्लैक कॉफी पीना अच्छा

आपको बता दें, ब्लैक कॉफी को शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आपको दिनभर में 2-3 कप से ज्यादा ब्लैक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे ज्यादा कॉफी पीने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *