नशा मुक्ति प्रदर्शनी: कल रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल में आयोजन

रायपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव और रेल्वे स्टेशन रायपुर के मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक-दो में 31 मई को एक दिन के लिए नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे के मध्य देखा जा सकता है। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
रेल्वे स्टेशन में आयोजित नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन निगम सभापति सूर्यकान्त राठौर, नारकोटिक्स विभाग के जोनल डायरेक्टर रविशंकर जोशी, डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर अवधेश कुमार त्रिवेदी, स्टेशन अधीक्षक आर.पी.मण्डल और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी करेंगी। इसी तरह अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ महापौर श्रीमती मीनल चौबे, निगम के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव और राजेश जायसवाल करेंगे।
उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को व्यसन मुक्ति का सन्देश देने के लिए रंगीन चित्रों तथा पोस्टर्स के माध्यम से तम्बाकू के अलावा गुड़ाखू, बीड़ी, सिगरेट और शराब आदि नशीली चीजों से स्वास्थ्य को होने वाले दुष्परिणामों के बारे में सचेत किया जाएगा। इसके साथ ही राजयोग साधना के द्वारा हमेशा के लिए दुव्र्यसनों से मुक्त होने के उपायों को बहुत ही सरल शब्दों में रोचक ढंग से दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी सभी नागरिकों के लिए दर्शनीय है। प्रदर्शनी स्थल पर तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि छोडऩे के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए एक दान पेटी भी रखी गई है, जहॉं पर व्यसनों से छुटकारा प्राप्त करने के इच्छुक लोग परमपिता परमात्मा को साक्षी रखकर बुराइयों का दान कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *