विभाग और प्रशासन की लापरवाही से कई गांव के लोगों की जिंदगी अब खतरे में Place

Slug – विभाग और प्रशासन की लापरवाही से कई गांव के लोगों की जिंदगी अब खतरे में Place – पखांजूर Anchor प्रशासन और विभाग की लापरवाही के चलते तीन गाँवों के लोगों की ज़िन्दगी अब खतरे में आ गयी हैं और वो अपना जरुरी सामान, अनाज और परिवार को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भाग रहे हैं । दरअसल परलकोट क्षेत्र के पी.व्ही. 133 में स्थित जलाशय के बाँध में दरार पड़ चुकी हैं और जलाशय से बड़ी तेजी से पानी निकल रहा हैं जिससे अब बाँध के टूटने का खतरा मंडरा रहा हैं । इस जलाशय में 3 साल पहले से दरार पड़ चुकी थी जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा लगातार सिंचाई विभाग सहित प्रशासन को दी जा रही थी , ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी इस खतरे को लेकर आवेदन दिया था पर हर बार रिपेयरिंग के नाम पर विभाग द्वारा बस लीपापोती ही किया गया जिसका खामियाजा अब ग्रामीणों को उठाना पड़ सकता हैं । पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश के चलते जलाशय का जलस्तर बड़ गया और दरार पर दवाब बढ़ते ही विभाग द्वारा रिपेयरिंग के नाम पर किये गए लीपापोती बीते रात को ढह गयी और जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और ग्रामीण बड़ी संख्या में बांध पर पहुंचने लगे और अपने घरों में रखें अनाज और ज़रुरी सामानो को ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे । विभाग को जानकारी लगते ही सिंचाई विभाग के एसडीओ और इंजीनियर मौके पर पहुंचे । फिलहाल ग्रामीण और विभाग द्वारा दरार को भरने की कोशिश की जा रही है । दरार का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा है ऐसे में यदि जल्द से जल्द दरार को नहीं भरा गया तो बांध कभी भी टूट सकता है जिससे कई गाँव डूब सकते हैं और किसानो के फसल और जान माल का बहूत बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि समय रहते ग्रामीणों की विभाग सुन लेता और दरार को भरने के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ रिपेयरिंग करवाता तो आज कई लोगों की जिंदगी खतरे में ना होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *