नवरात्र में मंदिर के बाहर महिला ने फेंके मांस के टुकड़े, जमकर हंगामा, लगे जय श्री राम के नारे

लखनऊ के बाजारखाला में कटरा खुदा यार खां मोहल्ले में स्थित लम्बदेश्वर शिव मंदिर के बाहर एक महिला ने मंगलवार देर शाम कुछ मांस के टुकड़े फेंक दिए। स्थानीय लोगों ने यह देखकर विरोध किया तो नोकझोंक शुरू हो गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंदिर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और महिला को पकड़ा गया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।

मामला बाजार खाला क्षेत्र का है। लंबेश्वर मंदिर के गेट के सामने मांस के टुकड़े फेंके गए। एक महिला ने मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंके थे। मांस के टुकड़े देख लोगों में आक्रोश दिखने लगा। मंदिर के बाहर मांस की जानकारी मिलते ही भीड़ मंदिर में पहुंची और हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। लोगों का कहना था कि लखनऊ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश के चलते ऐसा किया गया। वहीं आरोपी महिला का कहना था कि ये कुत्तों को खिलाने के लिए फेंके थे।

बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को हिरासत में ले लिया और मांस के टुकड़े मौके से हटवा कर साफ सफाई कराई। स्थानीय लोग महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित महिला का नाम अलीजा है। पूछताछ में पता चला कि वह अकेले रहती है। जिद्दी किस्म की है। स्ट्रीड डाग लवर है। कुत्तों के लिए एक झोले में मांस के टुकड़े लेकर चलती है, जहां मिलते हैं उन्हें खिलाती है। पहले भी इस तरह वह कर चुकी है। शाम को मंदिर के पास कुत्ते बैठे थे। उन्हें खिलाने के लिए मांस के टुकड़े फेंके थे। यह देख स्थानीय लोगों नेविरोधकियाथा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *