महासमुंद में धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष गठित, अधिकारियों की ड्यूटी तय

महासमुंद. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिले में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार यह नियंत्रण कक्ष विपणन संघ कार्यालय महासमुंद और जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में संचालित होगा।

धान उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए जिला स्तर पर सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, जिला खाद्य शाखा कार्यालय में नियंत्रण कक्ष संचालन हेतु देवलाल साहू (डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक, मोबाइल: +91-89592-71189) और मनीष कुमार गुप्ता (डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक, मोबाइल: +91-70000-21267) को नियुक्त किया गया है।

वहीं, विपणन संघ कार्यालय महासमुंद में नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ सहायक गोकुल कुमार सिन्हा (मोबाइल: +91-96914-84867) और मिथुन कुमार जगत (डेटा एंट्री ऑपरेटर, मोबाइल: +91-62610-73966) को सौंपी गई है। ये अधिकारी किसानों से जुड़ी सूचनाएं, शिकायतें और खरीदी व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक विवरण संबंधित विभागों तक समय पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियंत्रण कक्ष में पदस्थ कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर को सभी आवश्यक रिपोर्ट और जानकारी नियमित रूप से भेजें। साथ ही, खरीदी अवधि के दौरान किसानों की शिकायतों या समस्याओं का निराकरण तीन दिनों के भीतर किया जाए ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी हो। इस नियंत्रण कक्ष की स्थापना से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ समय पर मिले और किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *