कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में भूकंप के झटके, 6.6 थी तीव्रता, सुनामी पर आया ये अपडेट

कनाडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बताया जा रहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में लोकों ने रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप पोर्ट मैकनील के तट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई.

अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी केंद्र के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी के खतरे की कोई चेतावनी नहीं है. USGS के अनुसार भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्‍वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्‍वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है. जब इससे डिस्‍टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है.

भूकंप को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. रिक्‍टर स्‍केल भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना होता है, इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. ये स्‍केल भूकंप के दौरान धरती के भीतर से निकली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *