हरियाणा में अंबाला शहर से बीजेपी विधायक और परिवहन मंत्री असीम गोयल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है. इसके चलते चुनाव आयोग ने असीम गोयल को नोटिस जारी कर दिया है और उनसे इसके संबंध में जवाब तलब किया है. असीम गोयल पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बिना प्रशासनिक अनुमति के बैग-घड़ी और कपड़े बांटे और बैग पर उनकी फोटो भी थी.
जानकारी के मुताबिक, अंबाला शहर से बीजेपी विधायक और परिवहन मंत्री असीम गोयल ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर बैग, घड़ी और कपड़े बांटे थे. जिसे आचार संहिता के नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया है. इसको लेकर चुनाव आयोगने असीम गोयल को नोटिस जारी किया है और जवाब तलब किया है.
बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा. हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है.