एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, जांच के लिए घर पहुंची डॉक्टरों की टीम

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद उनके घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है. जानकारी के मुताबिक सतारा के दरे स्थित अपने निवास पर ठहरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार है. सतारा से डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है और उनका इलाज कर रही है. सतारा में उनका पैृतक आवास है, जहां वह रह रहे हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार से पीड़ित हैं. सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है. वह पिछले एक महीने से राज्य के चुनावी दौरे पर थे और पिछले कुछ दिनों से सैकड़ों बैठकें करने के कारण उन्हें बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण से जूझना पड़ रहा है. इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आराम करने के लिए गांव गए हुए हैं. उन्हें फिलहाल बुखार है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है.

एकनाथ शिंदे दिल्ली में अमित शाह संग महायुति की बैठक में शामिल होने के बाद सीधे सतारा स्थित अपने पैतृक आवास पर चले गए थे. उन्होंने मुंबई में महायुति की बैठक रद्द कर दी गई थी. इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि वह गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर बने गतिरोध से नाराज हैं. हालांकि, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इन दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि पार्टी प्रमुख अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, इसलिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *