मोबाइल चार्जर में उतरा करंट, बेटी की चीख सुनकर मां बचाने पहुंची, दोनों की मौत

 सीतापुर में मिश्रिख कोतवाली के परसौली गावं में मोबाइल चार्जर लगाते समय उतरे करंट से मां बेटी की मौत हो गई। करंट के झटके से बेटी की चीख सुनकर मां बचाने पहुंची। उन्होंने हाथ पकड़कर छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वो भी करंट से चिपक गईं। इस हादसे से घर में कोहराम की हालत है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परसौली निवासी रामजीवन की सात वर्षीय पुत्री महक मोबाइल चार्जर लगा रही थी। उसी बीच उसे करंट लगा। मां अनीता(30) घर में थी। बच्ची चीख सुनकर दौड़ी। बोर्ड से उसका हाथ छुड़ाने लगी इससे वह भी चिपक गईं। दोनों गम्भीर झुलस गईं। मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुनकर गांव वाले जमा हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव के लोग परेशान हो गए। सीएचसी और गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *