वीडियो बनाकर बिजली विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या,

मध्य प्रदेश के सीहोर में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले कर्मचारी ने वीडियो बनाकर जेई पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. मृतक के परिजनों ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, मामला जिले के आष्टा विधानसभा क्षेत्र के पार्वती थाने का है. यहां बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी अंकित यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह हकीमाबाद में बिजली विभाग में फीडर के तौर पर तैनात थे. आत्महत्या से पहले मृतक ने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में मृतक ने बिजली विभाग के जेई पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है.

आत्महत्या से पहले मृतक का वीडियो वायरल होने के बाद यादव समाज के लोगों में गुस्सा भड़क गया है. मृतक के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग पार्वती थाने पहुंचे, जहां पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आ

एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मृतक ने विभाग के अधिकारियों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों को बुलाया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *