टेनिस में एक और युग का अंत हो गया है. फैन्स के लिए गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक निराश करने वाली खबर सामने आई है. 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. यह सीजन उनका आखिरी होने वाला है.
4 साल पहले ही स्विट्जरलैंड के महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने संन्यास लिया था. अब नडाल ने भी खेल को अलविदा कह दिया है. फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे. नडाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. 38 साल के नडाल ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है. इसके जरिए उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया.
नडाल ने बताया है कि वो इस साल नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल्स में उतरेंगे. इस टूर्नामेंट में वो अपने देश स्पेन का प्रतिनिधित्व करेंगे. डेविस कप फाइनल्स इस बार स्पेन के ही मैलागा में होगा.