भारत के दौरे से पहले महज 2 रन पर ऑलआउट हो गई इंग्लैंड की टीम, इससे पहले भी हो चुका है ऐसा कांड- देखें लिस्ट

जयपुर: बीते सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं, यह मुकाबला जीतते ही अय्यर ने बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स 11 साल बाद क्वालीफायर 1 खेलने जा रही है। इस सीजन में अय्यर न सिर्फ शानदार कप्तानी कर रहे हैं बल्कि बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं। इसी के साथ आईपीएल में इतिहास रचते हुए श्रेयस बड़ा कारनामा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में केकेआर ने खिताब पर भी कब्जा किया था, इसके बावजूद केकेआर ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। अब अय्यर ने पंजाब किंग्स में आकर धमाल मचा दिया है। अय्यर ने आईपीएल में अब तक 3 टीमों की कप्तानी की है और अपनी कप्तानी में तीनों टीमों को टॉप-2 में पहुंचाया है।अय्यर ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले कप्तान बन गए हैं। सबसे पहले अय्यर को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का मौका मिला, इसके बाद पिछले साल श्रेयस ने केकेआर की कप्तानी की और टीम को चैंपियन बनाया, पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अय्यर अब टीम को टॉप-2 में ले गए हैं।

मुकाबले की बात करें तो आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली।वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया। पंजाब की तरफ से जोस इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली, इसके अलावा प्रियांश आर्य ने 62 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *