तकनीकी शिक्षा के प्रति उत्साह: शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न

उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2025/
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप संस्थान की लगभग सभी सीटें भर गई हैं।
पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की तीन प्रमुख शाखाएँ संचालित की जा रही हैं। इन ब्रांचों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे वे आधुनिक उद्योगों में रोजगार पाने के योग्य बनते हैं।
उन्होंने होने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें संस्थान के नियमों, अनुशासन, पाठ्यक्रम की जानकारी सहित उनके आगामी शैक्षणिक जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा वर्तमान समय में न केवल रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह छात्रों को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश के विकास में भागीदारी का अवसर भी प्रदान करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र न केवल व्यक्तिगत सफलता अर्जित करेंगे, बल्कि संस्था और जिले का नाम भी रोशन करेंगे।
शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर जिले के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक सशक्त विकल्प बनकर उभरा है, जहाँ छात्र व्यावसायिक दक्षता और तकनीकी ज्ञान अर्जित कर अपने भविष्य को सशक्त बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *