नुआं खाई सेवा जुहार में रायघर में उल्लास

उमरकोट/ रायघर नबरंगपुर ज़िले के रायघर ब्लॉक मुख्यालय कुराबेड़ा पंचायत में 30/09/2025 तारिख नुआं खाई सेवा जुहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। पुरानी परंपरा का पालन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते हुए हज़ारों लोगों की उपस्थिति में यह उत्सव आयोजित किया गया।

रायघर ब्लॉक की 26 पंचायतों से आए गोंड समाज यूनियन (GSU) के सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उत्सव की ज़िम्मेदारी गुप्त प्रसाद झांकर ने निभाई और मंच संचालन में अशोक कुमार नायक व पिलसाय गोंड सक्रिय रहे।

इस नुआं खाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के गणशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड और रमेश मांझी उपस्थित रहे। इसके साथ ही ज़िला गोंड विकास परिषद के सभापति पुणितराम गोंड (रायघर के पाइक और नायक) भी मंचासीन थे तथा GSU समाज संगठन के सभापति मणिराम गोंड और संपादक फगनुराम गोंड भी समारोह में शामिल हुए।

कुराबेड़ा मैदान में लगभग पाँच हज़ार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वृद्ध, महिलाएँ और युवा मिलकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन कर रहे थे।

यह नुआं खाई सेवा जुहार एक बार फिर साबित कर गया कि परंपरा केवल संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *