शादी के 14 साल बाद भी नहीं हो रहा था बच्चा, गुस्से में आकर पति ने बीवी का दबा दिया गला, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के भदोही से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के 14 साल बाद भी बच्चा न होने पर एक पति गुस्से में आकर अपनी बीवी की गला दबाकर हत्या कर दिया। उधर, मृतका के मायकों वालों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये घटना जमुनीपुर कॉलोनी का है। सीओ भदोही ने बताया कि सात अक्टूबर को मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू तिवारी ने थाने में शिकायती पत्र दिया था। कहा था कि उनकी बहन का निकाह 14 साल पहले शहर के जलालपुर के मुल्ला तालाब के रहने वाले अकरम अली के साथ हुआ था। बच्चा न होने के कारण आए दिन बहन को पति प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया था कि गला दबाकर उसने हत्या कर दिया और मामले की जानकारी झूठी बनाकर मायके वालों को दिया। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

एसपी के आदेश पर आरोपित पति अकरम अली निवासी मुल्ला तालाब, जलालपुर को पुलिस टीम ने पकरी तिराहा फूल्लन देवी प्रतिमा के पास से गिरफ्तार किया। कहा कि आरोपित को कोर्ट में भी सजा दिलाने का काम पुलिस पैरवी करके करेगी। उधर, घटना का सच सामने आने के बाद लोगों ने पति को जमकर कोसा। मायके वाले ने मामले में कई बार पुलिस को भी प्रताड़ना दिए जाने से अवगत कराया था। लेकिन इस पर कई बार पंचायत कर मामले को सुलझा दिया गया था। घटना घटित होने के बाद पुीिलस एक्शन में आई। परिजनों ने आरोप लगाया किया अगर पुलिस कार्रवाई कर दी होती तो जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *