बार-बार कहने के बाद भी…;LG वीके सक्सेना ने CM आतिशी को लिखी चिट्ठी, CAG रिपोर्ट को लेकर आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने उन्हें विधानसभा में नियमंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने दावा किया है कि उनके बार-बार कहने के बावजूद दिल्ली विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा है कि यह रिपोर्ट सालों से पेंडिंग है और इस बारे में वह कई बार लिखते आ रहे हैं। एलजी ने इससे पहले तत्कालीन सीएम केजरीवाल और स्पीकर को पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, एक सरकार जो पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, वह जानबूझकर खर्च की सार्वजनिक जांच से बच रही है।

उधर बीजेपी ने भी विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश करने की मांग की है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, हम शीशमहल पर चर्चा करना चाहते हैं। कैसे दिल्ली सरकार सिर्फ एक महीने के लिए 10,000 करोड़ रुपये मांग रही है, हम इस पर चप्ता करना चाहते हैं। इसका मतलब वह पूरी तरह दिवालिया हो गए हैं। हम सीएजी रिपोर्ट चाहते हैं।

उन्होंने कहा, हमने हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई की अपील की थी क्योंकि यह आखिरी सत्र है और अब रिपोर्ट जारी करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी वोट बना रही है और उन्हें शरण दे रही है। दिल्ली में अपराध का बड़ा कारण रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। AAP मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *