बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही वायरल हुआ रेखा का वीडियो, कहा- थप्पड़ और प्यार से डर नहीं लगता लेकिन…

टीवी का फेमस विवादित रियलिटी शो, बिग बॉस 18 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी है। सलमान खान होस्टेड इस शो का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को होने जा रहा है। फैंस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर सीजन में देखा गया है कि बिग बॉस के मंच पर बॉलीवुड स्टार्स बतौर मेहमान बनकर पहुंचते हैं। एक बार शो पर बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची थीं। इस दौरान रेखा ने सलमान के शो पर अपने डर के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वह दो चीजों से डरती हैं। आइए जानते हैं क्या?

दरअसल, रेखा बिग बॉस सीजन 8 में पहुंची थी। रेखा अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए शो में खास तौर पर शामिल हुई थीं। इस दौरान का एक क्लिप को रेडिट पर शेयर किया गया है, जिसमें सलमान मशहूर अभिनेत्री को अपनी फिल्म दबंग का एक डायलॉग सिखाते नजर आ रहे। सलमान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब। प्यार से भी डर नहीं लगता, वो तो मैं बेइंतहा कर सकती हूं। और मुझे डर लगता है तो सिर्फ दो ही चीजों से, बिग बी से और बिग बॉस से।’ ये वीडियो काफी पसंद किया गया था।

बता दें कि सबसे पहले जो नाम सामने आया वो है 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का। वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के शहजादा धामी, तीसरे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का नाम कंफर्म कर दिया गया। इसके अलावा शो में विवियन डीसेना की एंट्री हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *