नहीं है खून का रिश्ता, फिर भी एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये भाई-बहन

रक्षाबंधन का त्योहार आ चुका है। इस त्योहार को लेकर हर तरफ खूब रौनक देखने को मिल रही है। घरों में भी कई तरह की पकवान बनाए जा रहे हैं। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाने वाला है। यह त्योहार भाई-बहन के लिए होता है।

इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उसके अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों की रक्षा का वादा करते हैं और कोई न कोई गिफ्ट देते हैं। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड में भी ऐसे कई भाई-बहन हैं, जो हर साल रक्षाबंधन मनाते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह भाई-बहन खून के रिश्ते से नहीं जुड़े हैं, इसके बाद भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

सलमान खान और श्वेता रोहिरा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं। इन दोनों के अलावा श्वेता रोहिरा भी सलमान की राखी सिस्टर हैं। श्वेता बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ हैं। श्वेता हर रक्षाबंधन पर सलमान के घर जाकर उन्हें राखी बांधती हैं। कहा जाता है कि वे सलमान की बहुत बड़ी फैन थीं, वे बचपन से ही उन्हें राखी बांधती आ रही हैं।

कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर

कैटरीना के राखी ब्रदर और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हैं। जब कैटरीना इंडस्ट्री में आई थीं, तो सलमान खान ने ही उनकी मुलाकात अर्जुन कपूर ने कराई थी। उस समय अर्जुन इंडस्ट्री में नहीं आए थे। हालांकि, अब वे किसी कारणों से राखी नहीं बांधतीं, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा था कि वे अब भी अर्जुन को अपना भाई मानती हैं।

शाहरुख खान और फराह खान

कई मौकों पर शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती देखने को मिली है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी फराह की अच्छी दोस्त हैं। इसी कारण गौरी भी फराह के भाई साजिद को अपने भाई जैसा मानती है। बताया जाता है कि गौरी खान, फराह खान के भाई साजिद को राखी बांधती हैं।

सोनू सूद और ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सोनू सूद तब भाई-बहन बनें, जब दोनों ने एक साथ फिल्म जोधा अकबर में काम किया था। इस फिल्म में सोनू, ऐश्वर्या के भाई बने थे। फिल्म के दौरान ऐश्वर्या ने एक्टर को राखी बांधी थी। तभी से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। अब हर साल ऐश्वर्या सोनू को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधती हैं।

आलिया भट्ट और यश, रुही

आलिया और करण जौहर एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इतना ही नहीं, करण के बच्चों यश और रुही पर भी आलिया खूब प्यार लुटाती हैं। ऐसे में हर रक्षाबंधन पर आलिया नन्हे यश को राखी बांधती हैं। वे यश को अपना भाई मानती हैं। करण जौहर भी आलिया को अपनी बेटी मानते हैं। इसलिए उनका लगाव और भी ज्यादा है।

दीपिका पादुकोण और जलाल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का सगा भाई कोई नहीं है, लेकिन वे अपने बॉडीगार्ड जलाल को भाई मानती हैं। वे हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। दीपिका का कहना है कि जलाल हर टाइम उनके साथ रहते हैं और उन्हें एक भाई की तरह की प्रोटेक्ट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *