5 करोड़ दो वरना मारे जाओगे; बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद को मिली धमकी

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात शख्स ने हत्या के गवाह के पास फोन किया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि या तो 5 करोड़ रुपये की रकम दो वरना तुम्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब तक इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह फोन किसने किया था। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग या फिर किसी अन्य आपराधिक ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *