महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर ही था। हालांकि अब इस पर से परदा हटता नजर आ रहा है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक देवेन्द्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी की भूमिका में होंगे। दूसरी तरफ उद्योगपति से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अडानी पर घूस के आरोपों के लगने के बाद यह फैसला लिया।
देवेंद्र फडणवीस के CM बनने का रास्ता साफ! एकनाथ शिंदे और अजित पवार का क्या होगा
भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। इसेक अलावा अब तक मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे और पहले की तरह ही अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सोमवार को भाजपा के हाईकमान ने फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी सहमति जता दी है।
तेलंगाना सरकार ने अडानी ग्रुप के 100 करोड़ लौटाए, यूनिवर्सिटी के लिए था फंड
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अमेरिका में अडानी समूह पर लगे घूस के आरोपों के बाद कंपनी को 100 करोड़ रुपये का फंड लौटा दिया है। यह फंड युवाओं में कौशल क्षमताएं विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया था जिसके लिए अब कांग्रेस की सरकार ने मना कर दिया है।
‘मुसलमान JDU को वोट नहीं देते’ वाले बयान पर ललन सिंह की सफाई, बोले- नीतीश वोट…
मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते हैं’ वाले अपने बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जेडीयू को वोट देते हैं या नहीं, फिर भी नीतीश कुमार उनके उत्थान-विकास के लिए काम करते रहेंगे।
बेंजामिन नेतन्याहू को तो फांसी दो; अरेस्ट वॉरंट से भी संतुष्ट नहीं हैं खामेनेई
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा है कि नेतन्याहू को मौत की सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने बेंजामिन नेतन्याहू, उनके पूर्व रक्षा प्रमुख योव गैलेंट और हमास नेता इब्राहिम अल-मसरी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का फैसला सुनाया था।
विल जैक्स को मुंबई ने खरीदा, साई के लिए GT ने इस्तेमाल किया RTM
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। दो दिवसीय नीलामी का आज दूसरा और आखिर दिन है। पहले दिन 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 72 की किस्मत चमकी। रविवार को कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए।