नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मोदीनगर और जींद से पकड़ा गया 2000 लीटर मिलावटी घी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मिलावटी नकली घी बनाने वाले और उसे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने डालडा घी, रिफाइंड, तेल और कच्चा माल समेत पैकिंग सामग्री बरामद की है. क्राइम ब्रांच ने मोदीनगर और हरियाणा के जींद में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा का रहने वाला कृष्ण गोयल पिछले डेढ़ साल से नरेश सिंघला के साथ पार्टनरशिप में कारोबार कर रहा था. दोनों मिलकर पिछले दो सालों से एक फैक्ट्री चला रहे हैं. कृष्ण गोयल, नरेश सिंघला से मिलावटी और नकली ‘देसी घी’ खरीदता है और इसे रितिक खंडेलवाल समेत अन्य खरीदारों को बेचता है. 

पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों की पहचान, रितिक खंडेलवाल, संजय बंसल, रोहित अग्रवाल, कृष्ण गोयल और अश्वनी के रूप में हुई है.

पुलिस ने एक फैक्ट्री से लगभग 2500 लीटर कच्चा माल, घी बनाने की मशीन, पैकिंग मशीन और घी बनाने के लिए जरूरी अन्य उपकरण हरियाणा के जींद में स्थित एक फैक्ट्री से बरामद किया है.

हरियाणा के जींद में नकली घी स्टोर करने और सप्लाई करने के लिए एक गोदाम को भी दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है. पुलिस ने गोदाम से अमूल घी, वेरका घी, नेस्ले एवरी डे घी, मधुसूदन घी, आनंद घी, परम देसी घी, मदर डेयरी घी, मिल्कफूड देसी घी, पतंजलि गाय घी, सरस, मधु घी , श्वेता घी, लक्ष्य घी जैसे बड़े ब्रांडों के बॉक्स, टिन और टेट्रा पैक पैकेट मिले हैं. जिनसे दो हजार लीटर नकली घी मिला है.

अधिकारी ने बताया कि मिलावटी और नकली उत्पादों की पहचान करने में मदद के लिए AMUL और ENO कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया था. उन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बरामद की गईं वुस्तएं असली नहीं हैं और न ही उनकी कंपनी द्वारा निर्मित की गई हैं.

पुलिस टीम ने छापेमारी में मिलावटी और नकली ‘ईएनओ’ 23,328 पाउच दिल्ली से बरामद ये नकली घी बनाने में इस्तेमाल होते हैं. साथ ही टीम ने दिल्ली में से 240 लीटर मिलावटी नकली ‘अमूल घी’ बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *