Bigg Boss 18: रिएलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट के बीच तगड़ा बवाल देखने को मिल रहा है। हर कोई एक दूसरे पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब शो से कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन भी शुरू हो गया है। आज यानी शनिवार को बिग बॉस का वीकेंड का वार है। आज सलमान खान जमकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। वीकेंड का वार का प्रोमो भी सामने आ रहे हैं। वहीं, स्टार्स बिग बॉस में आए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब फेमस यूट्यूबर मैक्सटर्न ने शो के इस कंटेस्टेंट को इस सीजन का विनर बताया है। आइए जानते हैं कौन है वो?
बिग बॉस 18 को लेकर अब स्टार्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इसी बीच अब मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर ने भी लगातार शो को फॉलो कर रहे हैं। मैक्सटर्न ने न सिर्फ अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया बल्कि उसे इस सीजन का विनर भी बताया। मैक्सटर्न ने एक्स ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘बिग बॉस 18 के विनर हैं विवियन डीसेना।’ इस पोस्ट से क्लियर है कि मैक्सटर्न विवियन को अपना फुल सपोर्ट दे रहे हैं।
बता दें हाल ही में बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा से पैपराजी ने पूछा कि आप इस बार बिग बॉस 18 को कितना फॉलो कर रही हैं। इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि नहीं मैं फॉलो नहीं कर रही हूं , हां लेकिन कई बार इंस्टा पर स्क्रॉल करते-करते कुछ वीडियो सामने आ जाते हैं तो मैं जरूर देख लेती हूं। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने कहा मेरे दो दोस्त अंदर हैं- एलिस और नायरा। तो मैं उन्हीं को सपोर्ट कर रही हूं। लुक की बात करें तो इस दौरान ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का लॉन्ग मिनी ड्रेस कैरी किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।