किसान का दुःख हमारा दुःख है धान बेचने का समय आगे बढ़ाकर राहत देने एवं तकलीफ समझने वाली सिर्फ विष्णु देव की भाजपा की सरकार है : योगेश्वरानंद

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने किसान हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 और 6 फरवरी 2026 कर दी है, जिससे शेष किसान धान बेच सकें। सरकार ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है, जो विष्णुदेव साय सरकार का एक प्रमुख निर्णय है। इस फैसले से उन किसानों को राहत मिली है जो पहले धान नहीं बेच पाए थे।
6 फरवरी तक धान खरीदी समय बढ़ाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के योगेश्वरानंद योगी, प्रदेश सह-संयोजक (VB-G-RAM-G) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक सदस्यों को अपना ही हिस्सा माना है यहां संख्या गिनने का काम नहीं होता है। आज धान की खरीदी का समय 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया ताकि कोई किसान बचा हो, टोकन में समस्या आयी हो ऐसे किसान अपना पूरा धन बिना किसी परेशानी से दे सके जिसके लिए मैं प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का पूरे टीम व हमारे सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बीजेपी और किसानों के परम शुभचिंतक श्री आलोक चंद्र ठाकुर जी का जिनका चिंतन किसानों के प्रति 24*7 लगा रहता है। किसानों के प्रति भैया आलोक चंद्र ठाकुर जी का हमने समर्पण देखा है, हजारों किसानों के समस्या को आप ने अपना समस्या समझा व इसका सकारात्मक परिणाम भी लगातार हमें देखने को मिलता है।
छोटे से मजदूर से लेकर प्रत्येक लोगों को उनके ही हित में कार्य करने के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं श्री विष्णु देव साय जी की सरकार संकल्पित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने बीड़ा उठाया है 2047 तक यह भारत विकसित भारत बनेगा और जैसा कि हम देख रहे हैं जिस तरह से योजनाओं से विकास को गति मिल रही है निश्चित रूप से 2047 तक माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लक्ष्य प्राप्त करेंगे। किसानों/श्रमिकों/मजदूरों के लिए VB G-RAM-G विकास की सौगात के रूप में प्राप्त हुआ है, अब ठेकदारों के जेब भ्रष्टाचार से गरम नहीं होंगे, अब भुगतान के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अब जिनकी कमाई है उन्हें ही सीधे भुगतान होगा। पुनः किसानों के हित में लिए गये निर्णय के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *