पटना के पत्रकार नगर थाने में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां बुझाने में जुटीं; शॉट सर्किट की आशंका

पटना के पत्रकार नगर थाने में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की भयावता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग को बुझाने के लिए मौके पर शुरू में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची थीं। बाद में करीब दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। आग लगने के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। इस अगलगी के दौरान थाने में कुल 9 लोग फंस गए थे। इनमें आठ को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि एक व्यक्ति अगलगी के बीच फंसा गया था। आग सबसे पहले थाने के पीछे स्थित मालखाना में लगी। वही आग फैलते हुए थाने के अंदर तक जा पहुंची। दमकल की एक दर्जन गाड़ियां पत्रकार नगर थाने में लगी आग को बुझाने पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि अगलगी के वक्त वहां 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस अगलगी में हुए नुकसान का आकंड़ा जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। इसके अलावा आग लगने की सही वजह का पता भी जांच के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि थाने में आग लगते ही वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाने लगे। पत्रकार नगर थाने में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसडीपीओ सदर-1 अभिवन ने बताया कि थाने में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड और पुलिसवालों की मदद से अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अगलगी में किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि इस अगलगी में थाने में रखे कुछ कागजात जल गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *