ग्राम बोदल में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बोदल पुलिस चौकी नानगुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है l मामला धर्मांतरित महिला के शव के दफन को लेकर हुआ है lहिंदू ग्रामीणों का कहना था कि मृत महिला ईसाई धर्म को मानने वाली थी lजो कि गांव की रीति रिवाज रूडी परम्परा को त्याग चुके थे l इसलिए लाश को ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने को कहा गया l परन्तु ईसाई समुदाय के आक्रोशित लोगों द्वारा अभद्र भाषाओं का उपयोग कर लाठी डंडों से गांव के सरपंच से मारपीट किया गया l एवं हिंदू समुदाय पर भी हमला कर मारपीट किया गया l मामला को शांत करने पहुंची पुलिस के जवान को भी मारपीट किया था l

घायल लोगो को उप स्वास्थ्य केंद्र नानगूर में भर्ती कराया गया परन्तु हालत गंभीर होने के कारण डिमरापाल हॉस्पिटल रेफर किया गया घटना को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सर्व आदिवासी समाज पदाधिकारीगण तुरंत घायल ग्रामीणों को मिलने डिमरापाल में स्थित हॉस्पिटल पहुंच उनका हाल चाल जाना वही पुलिस प्रशासन मामला को देखते हुए टकराव की स्थिति न बने शांति बनाए रखने हेतु तैयारियों में लगा हुआ है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *